रतनपुरी। श्री निजानंद आश्रम के 54वें वार्षिक महोत्सव में भजन एवं वाणी गायन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। गायन में अमृतसर, जयपुर, लखनऊ एवं दिल्ली से आई 14 टीमों ने प्रतिभाग किया। कोषाध्यक्ष मुकेश वर्मा ने बताया कि परिणाम 18 अक्तूबर को घोषित किए जाएंगे तथा उसी दिन विजयी टीमों के सुंदरसाथ को पुरस्कृत भी किया जाएगा। टीमों ने एक से बढ़कर एक भाव प्रस्तुत कर श्रोतागणों को श्रीराज जी के विभिन्न रसों से भर दिया। इसके अलावा जगदीप आहूजा ने प्रोजेक्टर के माध्यम से चितवनी के विषय में विस्तार से समझाया। मुख्य धर्मोंपदेशक विजय आहूजा, दिलीप, सुशांत ने ज्यूरी की भूमिका निभाई। संचालन सुनील तनेजा ने किया। कार्यक्रम में महेंद्रपाल रसवंत, नरेंद्र ग्रोवर, चरण सिंह शर्मा, कुलदीप भगत, डॉ चतरसैन छाबड़ा, सुरेंद्र चौधरी बब्बू, गुलशन कुकरेजा, नवनीत अरोरा का सहयोग रहा।