फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम के आदर्शों से प्रेरणा लें : पुंडीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सनातन धर्म कॉलेज में रामायण काॅन्कलेव का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म महाविद्यालय के सरस्वती सभागार में रामायण काॅन्कलेव 2023 का आयोजन किया गया। प्राचार्य सुधीर कुमार पुंडीर ने कहा कि जीवन में रामायण का महत्व है। राम के आदर्शों से युवा प्रेरणा लें।
राम- सीता स्वरूप प्रतियोगिता, रामायण प्रसंग पर आधारित चित्रांकन, रंगोली एवं गायन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। चित्र प्रतियोगिता में रावण जटायु युद्ध, राम लक्ष्मण वन-गमन, सीता जी की अग्नि परीक्षा, राम - रावण युद्ध इत्यादि पर अपने मन के भाव प्रदर्शित किए। राम-सीता स्वरूप विषय पर बनाई गई रंगोली को सराहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में अलका बंसल, अशोक त्रिपाठी, डॉ बसंत कुमार, डॉ सरिता ढाका, डॉ खुशबू यादव रहे। समन्वयक डॉ वसंत कुमार, संयोजक डॉ सविता और सह संयोजक अजय रहे। संचालन डॉ सविता ने किया। भावना, वंशिका, नेहा पुंडीर, काजल पुंडीर आदि छात्राओं ने रामकथा पर गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें