जानसठ। गांव नूनीखेड़ा में वीवन फाउंडेशन द्वारा बच्चों की परिवर्तन पाठशाला में दीपावली पर पटाखे न चलाने व प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने की शपथ दिलाई गई। फाउंडेशन द्वारा चलाई जा रही परिवर्तन पाठशाला में गांव की महिलाओं व बच्चों ने भाग लिया। फाउंडेशन के कार्यकर्ता भगवान दास द्वारा बच्चों को प्रदूषण रहित दीपावली मनाने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं, पाठशाला में अध्यापिका पूजा व आरती द्वारा बच्चों व महिलाओं को प्लास्टिक से होने वाले हानि के बारे में जानकारी दी गई तथा इससे होने वाली बीमारियों के बारे में बताया गया। परिवर्तन पाठशाला में बच्चों व महिलाओं ने शपथ लेकर प्रदूषण रहित व प्लास्टिक का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई गई।