फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी महानंद महाराज हुए ब्रह्मलीन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना (मुजफ्फरनगर)। शुकतीर्थ स्थित महानंद कुटी के महंत स्वामी महानंद महाराज (85) लंबी बीमारी के बाद ब्रह्मलीन हो गए।
विज्ञापन

बागपत के गांव बिजरौल के मूल निवासी स्वामी महानंद महाराज करीब 30 साल पहले शुकतीर्थ नगरी में आ गए थे। महानंद कुटी के नाम से आश्रम बनाया और योग साधना में जुट गए। मां पूर्णागिरि आश्रम के महा मंडलेश्वर गोपाल दास महाराज ने बताया कि स्वामी महानंद एक माह से बीमार चल रहे थे। परिजन पहले उनके शरीर को गांव बिजरौल ले गए, जहां से बुधवार को उनकी देह को शुकतीर्थ कुटिया में लाया गया। उनके ब्रह्मलीन होने की सूचना पर नगरी के अनेक साधु संत आश्रम में पहुंच गए और उनके शरीर को अग्नि में समर्पित किया गया। इस दौरान स्वामी मोनी बाबा, स्वामी भरतदेव, अनंतदेव महाराज, रामानंद महराज, ऋषि देव महराज, रामफल ब्रह्मलीन, साध्वी कांता, विनोद शर्मा, आचार्य इंद्रपाल आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें