फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी कल्याणदेव एसडी इंटर कॉलेज की टीम विजयी

विज्ञापन
शुकतीर्थ इंटर कॉलेज में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित करते अतिथि। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मोरना। स्वामी कल्याणदेव एसडी इंटर कॉलेज शुक्रताल के खेल मैदान में तहसील स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सीनियर व सब जूनियर वर्ग में स्वामी कल्याणदेव एसडी इंटर कॉलेज की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में स्वामी कल्याणदेव इंटर कॉलेज मोरना, स्वामी कल्याणदेव एसडी इंटर कॉलेज शुक्रताल, इंटर कॉलेज भोकरहेडी, जीआईसी मेहलकी, महर्षि शुकदेव इंटर कॉलेज मोरना के छात्रों ने भाग लिया। शुभारंभ प्रधानाचार्य संजीव कुमार व राणा सिंह शास्त्री ने किया। प्रतियोगिता में सीनियर व सब-जूनियर खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। सीनियर व सब जूनियर वर्ग में स्वामी कल्याणदेव एसडी इंटर कॉलेज की टीम विजयी रही। विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान रवि कुमार, मनोज कुमार, पार्थ गोयल, अरुण कुमार, प्रमोद यादव, महेश राजपूत, योगेंद्र कुमार, रेखा, रोहित पंवार, महेश नौटियाल आदि सहित अन्य शिक्षकों का योगदान रहा। ि
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें