जानसठ। अधिवक्ता और पेशकार विवाद मामले में तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की हुई है। दस्तावेज लेखक संघ के जिला उपाध्यक्ष सुशील पंवार ने विरोध किया था, लेकिन दस्तावेज लेखक संघ के तहसील अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता द्वारा बार संघ को समर्थन दिया था। आरोप है कि अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने संघ के किसी भी सदस्य से इस संबंध में विचार-विमर्श नहीं किया और बार एसोसिएशन को दस्तावेज लेखक संघ का समर्थन दे दिया। इस निर्णय का विरोध करते हुए जिला उपाध्यक्ष सुशील पंवार ने पद से इस्तीफा देकर संघ के जिलाध्यक्ष और सचिव को प्रेषित कर दिया है।