बुढ़ाना। उप जिलाधिकारी अरुण कुमार के नेतृत्व में बनी टीम ने कस्बे के मदरसों का सर्वे किया और 12 बिंदुओं पर जांच की। एसडीएम ने बताया कि सर्वे कार्य पूर्ण होने पर रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराई जाएगी।
प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री के निर्देश पर मदरसों का सर्वे कार्य जारी है। एसडीएम अरुण कुमार ने मंगलवार को सर्वे टीम के साथ कस्बे के मदरसों का निरीक्षण व सर्वे किया। एसडीएम ने बताया कि 12 बिंदुओं पर टीम ने बारीकी से जांच की। टीम में खंड शिक्षाधिकारी किरण यादव, कानूनगो अनिल मलिक तथा जेई अनिल कुमार मौजूद रहे। कस्बे व देहात के गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे किया जा रहा है। टीम ने कस्बे के मदरसा दारूल उलूम, शाह वली उल्लाह सिद्दीकिया दावतुल ईमान व मदरसा सिराजुल उलूम आदि मदरसों का सर्वे किया। टीम के साथ जमीयत उलमा-ए-हिंद के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। जमीयत के आसिफ कुरैशी ने कहा कि सर्वे टीम का पूरा सहयोग किया जाएगा। संवाद