फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - गांवों तक रोडवेज बस सेवा पहुंचाने के लिए किया सर्वे

Wed, 11 Oct 2023 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो ने 374 गांव चिह्नित किए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो ने जनपद क्षेत्र का सर्वे किया है। सर्वे से पता लगाया गया है कि जनपद में 374 गांव चिह्नित किए हैं। इनमें कुछ गांवों में बसों का संचालन नहीं हो रहा है तो कुछ मार्गों पर बसों का संचालन हो सकता है। इसके लिए अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है।

परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो ने वैसे तो जनपद के अधिकांश मार्गों पर बसों का संचालन किया हुआ है फिर भी विभागीय अधिकारियों ने जनपद का सर्वे किया है। यह सर्वे पिछले एक सप्ताह में किया गया। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक भुवनेश्वर कुमार ने टीम को साथ लेकर जनपद के सभी गांवों तक पहुंच कर उन गांवों की जानकारी की जहां पर रोडवेज की बस सेवा नहीं दी जा रही है। सभी गांवों की सूची भी तैयार की गई। इस सूची पर गंभीरता से विचार विमर्श चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि जनपद में 374 गांव चिह्नित किए हैं। जिनमें से कुछ पर निगम की बस चल सकती हैं, लेकिन कुछ गांव अराष्ट्रीयकृत हैं। कुछ राष्ट्रीयकृत हैं। इनमें से जिन गांवों में मार्ग छोटे हैं तो उन मार्गों पर छोटी बसों की आवश्यकता है। जहां बस चलाई जा सकती हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने सर्व के दौरान गांव के लोगों से भी बातचीत की है। उनसे सुझाव लिए हैं। सर्वे की रिपोर्ट को अधिकारियों को भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें