फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: हड़ताल खत्म होते ही आपूर्ति बहाल होनी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
- दिल्ली से आई टीम केवल दस बिजली घर चालू कर पाई
विज्ञापन

- लोगों को राहत देने को दिन भर जुटे रहे प्रशासनिक अधिकारी

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। विद्युत कर्मियों की हड़ताल खत्म होते ही जिले में आपूर्ति बहाल होनी प्रारंभ हो गई। विद्युत कर्मियों ने रविवार की शाम तक शहर की सभी जगह की आपूर्ति बहाल कर दी। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने भी कमान संभाले रखी।
विद्युत आपूर्ति बंद होने से लोग परेशान रहे। प्रदेश सरकार और कर्मचारी नेताओं में बातचीत के बाद हड़ताल समाप्ति की घोषणा की गई। हड़ताल समाप्त होने से पहले जिले के प्रशासनिक अधिकारी दिल्ली से आई विद्युत विभाग की टीम के साथ बिजली घरों को ठीक कराने में लगे रहे। शहर के कुछ बिजली घर चालू भी हुए। आम जनता को इसके बाद भी राहत नहीं मिल पाई थी, क्योंकि सभी बिजली घर पर आपूर्ति नहीं होने से आम जनता बेहाल हो चुकी थी।
विज्ञापन

हड़ताल खत्म होते ही विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने फिर से कमान संभाल ली। जिले के सभी 98 बिजली घरों पर एक साथ काम शुरू हुआ। एक के बाद एक बिजली घरों से आपूर्ति प्रारंभ होती चली गई। देर रात तक सभी बिजली घरों की आपूर्ति बहाल कर दी गई।

विद्युत विभाग की टीम जुट गई है: एसई
अधीक्षण अभियंता नगर एसके अग्रवाल ने बताया कि हड़ताल समाप्त होने के बाद सभी कर्मचारी बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुट गए हैं। हमने करीब-करीब सभी लाइनें ठीक कर दी है। शहर में देर रात तक सभी जगह आपूर्ति बहाल कर दी गई।

दिल्ली से आई टीम ने दस बिजली घर चलाए
जिला प्रशासन ने विद्युत आपूर्ति बहाल करने को दिल्ली से अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम बुलाई थी। इस टीम ने शहर सहित जिले के दस बिजली घरों में आपूर्ति बहाल की। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि रुड़की रोड, नईमंडी, गांधी काॅलोनी के बिजली घर टीम ने चालू किए। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में आपूर्ति बहाल हुई।

छह घंटे बाद बिजली आपूर्ति हुई शुरू
मीरापुर। विद्युत कर्मचारियों की हड़ताल के चलते कस्बे में 36 घंटों से विद्युत आपूर्ति बाधित चल रही थी। दोपहर के बाद कड़ी मशक्कत के बाद विद्युत आपूर्ति चालू कराई गई। रविवार की दोपहर जानसठ नायब तहसीलदार जसविन्द्र सिंह मीरापुर बिजलीघर पहुंचे और प्राइवेट कर्मचारियों से विद्युत आपूर्ति चालू कराई।



कर्मचारियों ने मांगा हक

मुजफ्फरनगर। संयुक्त कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर रविवार को भी बिजली कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारी नेता मुकेश मुकीम, अंकित कुमार ने कहा कि कर्मचारी एकजुट हैं, इनमें फूट के प्रयास सफल नहीं होंगे। संघर्ष समिति के आईपी सिंह, अतुल यादव, जगरोशन, कमल सिंह, पवन शर्मा, नितिन अरोडा, बीबी गुप्ता, आरएन त्यागी, यूसी वर्मा, रमजित ङ्क्षसह, अफजाल, कृष्ण कुमार, मनीष गुप्ता, दीपक सैनी, गिरीश कुमार, अजयपाल आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन

एक आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली में एसडीएम सदर परमानंद झा ने शनिवार शाम को कई विद्युत कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। शहर कोतवाली पुलिस ने छपार के गांव खिंदडिया निवासी आरोपी सनेज को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने उसका शांति भंग की आशंका में चालान किया हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें