फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बुढ़ाना - आपूर्ति विभाग की टीम का गोदाम पर छापा, सरकारी खाद्यान्न मिला

Thu, 22 Feb 2024 02:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
बुढ़ाना में निजी गोदाम में मिले सरकारी खाद्यान मौके पर अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फोटो समाचार

बुढ़ाना। जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी ने कस्बे के बड़ौत रोड़ पर स्थित चौधरी ट्रेडर्स नाम के गोदाम में सरकारी खाद्यान्न होने की सूचना पर सील कर दिया था। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला आपूर्ति अधिकारी राघवेंद्र कुमार सिंह व उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी ने गोदाम खोलकर खाद्यान के सेंपल लिए। सरकारी चावल की पुष्टि होने पर अधिकारियों ने गोदाम में रखे खाद्यान्न को अपने कब्जे में ले लिया।
कस्बे के बड़ौत रोड पर चौधरी ट्रेडिंग कंपनी के नाम से सोनू तोमर का अनाज का गोदाम है। जिलाधिकारी के आदेश पर बुधवार को जिला आपूर्ति अधिकारी राघवेंद्र कुमार सिंह तथा उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी अन्य अधिकारियों व पुलिस बल के साथ गोदाम पर पहुंचीं। गोदाम में भारी मात्रा में अनाज व चावल रखा मिला। उपजिलाधिकारी ने बताया कि राशन सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का पाया गया। गोदाम से सरकारी राशन की काला बाजारी की जाती है। जिसकी शिकायत विभाग तथा जिलाधिकारी को की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला आपूर्ति अधिकारी राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। गोदाम में रखे गेहूं व चावल को अपने कब्जे में लेकर यहां से हटाया जा रहा है। निजी गोदाम में मिला खाद्यान्न यहां से हटाकर सुपुर्दगी में दिया जाएगा। उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी ने बताया कि रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। गोदाम मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें