फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर एक्सप्रेस ट्रेन का समय बदला, अब 10:27 बजे आएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
वंदेभारत को देखते हुए किया गया सुपर एक्सप्रेस के समय में परिवर्तन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन के कुछ मिनट बाद ही चलने वाली सुपर एक्सप्रेस के समय में परिवर्तन किया गया है। पूर्व निर्धारित समय से अब यह ट्रेन 17 मिनट बाद आएगी। कुछ ही समय के अंतराल में दो एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को फायदा होगा।
दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर रेलवे ने 29 मई से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू किया गया हैं। यह ट्रेन देहरादून से चलकर सुबुबह 10.07 बजे पर मुजफ्फरनगर पहुंचती हैं। दो मिनट बाद ही आनंद विहार के लिए रवाना हो जाती हैं।
विज्ञापन

उधर, जालंधर से चलकर दिल्ली जाने वाली सुपर एक्सप्रेस ट्रेन का मुजफ्फरनगर पहुंचने का समय 10:10 बजे था। वंदे भारत और सुपर एक्सप्रेस ट्रेन आगे पीछे चल रही थी। समय में अंतराल देने के लिए रेलवे अधिकारियों ने सुपर एक्सप्रेस ट्रेन के पहुंचने का समय बढ़ा दिया। रेलवे स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि अब यह ट्रेन 10:27 बजे पर आएगी। दो मिनट बाद दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी।
विज्ञापन


समय बदला तो यात्रियों ने जताई खुशी

जूता व्यापारी दानिश, फरमान व दैनिक यात्री दीपक कुमार, घनश्याम भगत और अनिल चौधरी मुन्नू का कहना हैं कि सुपर एक्सप्रेस का समय बढ़ाने से रेल यात्रियों को फायदा होगा।


दिल्ली से लौटने के समय में नहीं किया बदलाव
दिल्ली से शाम पांच बजे मुजफ्फरनगर पहुंचने वाली सुपर एक्सप्रेस के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें