नरेशपाल मलिक निर्विरोध उप सभापति निर्वाचित किए गए
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। खेड़ामस्तान सहकारी संघ के चुनाव में गांव कुरालसी निवासी सुनीता देवी निर्विरोध सभापति निर्वाचित हुई। नरेशपाल मलिक निवासी डूंगर निर्विरोध उप सभापति निर्वाचित हुए।
खेड़ामस्तान सहकारी संघ के सभापति के चुनाव के लिए 11 संचालकों का चुनाव हुआ था। शुक्रवार को सभी संचालक खेड़ामस्तान की सहकारी समिति पर एकत्र हुए। सबकी सहमति से गांव कुरालसी निवासी सुनीता देवी को निर्विरोध संघ का सभापति बनाया गया। गांव डूंगर निवासी नरेशपाल मलिक भी निर्विरोध उप सभापति निर्वाचित हुए। भाजपा नेता ठाकुर रामनाथ सिंह ने निर्विरोध पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई दी।
चुनाव अधिकारी एडीओ बुढ़ाना अनिल कुमार एवं चुनाव पर्यवेक्षक एडीओ कोऑपरेटिव राम शिरोमणि ने विजेता पदाधिकारियों की सूची को नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया। इस अवसर पर मामचंद, रणवीर, नरेश पाल, डॉ राजेंद्र, जसवीर, रोहित व जितेंद्र मलिक फुगाना आदि मौजूद रहे।