फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरीली आवाज में सुनाए फिल्मी गाने

विज्ञापन
भोपा रोड स्थित बैक्वेट हाल में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। खोज नई आवाज के सीजन-2 में युवा कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। सुरीली आवाज में फिल्मी गाने सुनाकर वाहवाही लूट ली।
विज्ञापन

रविवार को भोपा रोड स्थित रेस्टोरेंट में मदनलाल ढींगडा की ओर से संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुभारंभ दिल्ली से आए राजन सूद ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि संगीत एक साधना है, जिसे कठिन परिश्रम व लग्न से ही प्राप्त किया जा सकता है। नए गायकों ने अपनी सुरीली आवाज का परिचय देते हुए समां बांध दिया। मोहम्मद रफी, किशोर कुमार, मुकेश कुमार और लता मंगेशकर के गीत गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकार सुनील सूद ने ‘कोरा कागज था ये मन मेरा...’ सुनाया। प्रियंका गर्ग ने तुमसे मिली नजर, सिमरन कश्यप ने सुन चरखे की मीठी, तुषार पाल ने नीले-नीले अंबर पे, ज्योति ने पास बुलाती है बहुत रूलाती है और वेद प्रकाश शर्मा ने जो तुमको हो पसंद... गीत सुनाकर श्रोताओं को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। संचालन आशुतोष कपिल ने किया। मुकेश लाल, अंजना शर्मा, राजन सूद ने नए गायकों को टिप्स दिए। इस अवसर पर वीरेंद्र, मनीष, सागर, सरदार इन्द्रपाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें