नगर के जैन इंटर कालेज में कार्यक्रम में प्रतिभाग करते छात्र।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, मोरना/भोपा। कस्बा भोकरहेड़ी के इंटर कालेज में आठ दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ किया गया।
प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण चौधरी ने कहा कि फिजिकल एजूकेशन के माध्यम से छात्र-छात्राओं की प्रतिभाओं का विकास व उन्हें भविष्य निर्माण के महत्वपूर्ण बिंदुओं से अवगत कराना है। शिविर में सेवानिवृत्त शिक्षक अशोक वर्मा के द्वारा योग एवं पीटी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। एनसीसी अधिकारी अमित राणा के द्वारा एनसीसी का प्रशिक्षण, गृह विज्ञान की शिक्षिका सुधा श्रीवास्तव के द्वारा कुकिंग व अध्यापक दिनेश शर्मा के द्वारा आर्ट एंड इंगलिश स्पीकिंग तथा नेहा के द्वारा छात्राओं को दक्षिण भारतीय लोक नृत्य का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मौके पर सुनील कुमार, उत्तम मलिक, मंजू, नीतू, अमित कुमार, शेर बहादुर, पवन यादव मौजूद रहे। उधर, भोपा के सिकंदरपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज में आठ दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ हुआ। पहले दिन फन विद कलर का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य अनीता चौधरी ने बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया। बच्चों को स्प्रे पेंटिंग, थ्रेड पेंटिंग, लीफ पेंटिंग आदि को आनंद एवं उत्साह के साथ सीखा। मौके पर सहायक अध्यापक सत्येंद्र कुमार, सहायक अध्यापिका अनीता सरोज, कनिष्ठ लिपिक राहुल पाल उपस्थित रहे।
अर्जी पब्लिक स्कूल बेहडा सादात में रैम्प वॉक करती बच्चों की मम्मी या।- फोटो : MUZAFFARNAGAR