मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर) के गांव सोंटा का युवा खिलाड़ी सुमित राठी को मुंबई फुटबॉल मैच में हीरो ऑफ द म?
- फोटो : KHATAULI
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। फुटबॉल टूर्नामेंट में युवा खिलाड़ी सुमित राठी ने हीरो ऑफ द मैच अवार्ड जीतकर क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन किया है।
युवा खिलाड़ी सुमित पुत्र स्वर्गीय पवन राठी मूलरुप से मंसूरपुर क्षेत्र के गांव सोंटा का रहने वाला है। वह अंडर-17 इंडियन टीम का खिलाड़ी हैं। वह इस समय कोलकाता एटीके फुटबॉल क्लब की ओर से खेल रहा है। चार जनवरी को मुंबई में हुए कोलकाता और मुंबई के बीच फुटबॉल टूर्नामेंट में सुमित राठी ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और उन्हें इस प्रदर्शन के लिए हीरो ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया। जिसके लिए उन्हें 50 हजार रुपये का चेक दिया गया। इस अवार्ड के मिलने से खिलाड़ी की मां उषा राठी, बड़े भाई अमित राठी सहित गांव के लोगों में खुशी की लहर है। भाई अमित ने बताया कि वह अपने भाई से मिलने के लिए शुक्रवार की शाम को ही कोलकाता के लिए रवाना हो रहा है।