फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना दूसरे शुगर मिलों में डायवर्ट करने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना दूसरे शुगर मिलों में डायवर्ट करने की मांग
विज्ञापन

मंसूरपुर। शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक ने गन्ना आयुक्त लखनऊ को पत्र लिखकर मंसूरपुर क्षेत्र का 10 लाख क्विंटल गन्ना दूसरे मिलों को डायवर्ट करने की मांग की है। शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक बलधारी सिंह ने गन्ना आयुक्त को लिखे पत्र में बताया कि इस वर्ष मंसूरपुर क्षेत्र में गन्ने की बंपर पैदावार हुई है। शुगर मिल हर रोज अपनी क्षमता अनुसार प्रतिदिन 70 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई कर रही है। इस समय क्षेत्र में 40 लाख क्विंटल गन्ना खेतों में खड़ा हुआ है। यदि दूसरी मिलों को गन्ना डायवर्ट नहीं किया गया, तो शुगर मिल अपनी पूरी क्षमता अनुसार चलने के बावजूद 20 जून तक ही पूरे गन्ने की पेराई ही कर पाएगी। मंगलवार को मंसूरपुर गन्ना परिषद के चेयरमैन रुपेंद्र, डायरेक्टर जगपाल सिंह, गन्ना समिति के डायरेक्टर राजेश्वर आर्य ने भी गन्ना महाप्रबंधक से मिलकर खेतों में खड़े गन्ने के बारे में चिंता व्यक्त करते हुए दूसरी मिलों को गन्ना डायवर्ट करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें