फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिवेणी शुगर मिल में गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ

विज्ञापन
खतौली शुगर मिल में हवन करते मिल अधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
त्रिवेणी शुगर मिल में गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। त्रिवेणी शुगर मिल में शुक्रवार को पेराई सत्र का शुभारंभ हवन यज्ञ के बाद विधि-विधान से किया गया। पंडित जगन्नाथ झा ने मिल परिसर में पूजा कराई। मुख्य यज्ञमान शुगर मिल के उपाध्यक्ष डॉ अशोक कुमार तथा एके सिंह रहे। हवन में विधायक विक्रम सैनी, जिला गन्ना अधिकारी डॉ आरडी द्विवेदी, एसडीएम जीत सिंह राय, सीओ राकेश सिंह सहित अन्य गण्यमान्य लोगों ने आहुति दी। इसके बाद मशीन में गन्ना डाला गया। डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि मिल चालू किए जाने से पहले ही 185 गन्ना तौल केंद्र पर गन्ना लाने वाले किसानों को इंडेट जारी कर दिया गया था। तौल केंद्र पर गन्ना आने लगा है। मौके पर ओपी मिश्रा, सुशांत कुमार, डॉ. एएन पांडेय, डीपी सिंह, कुलदीप राठी, विजय सोम, सुनील मौजूद रहे।

खतौली शुगर मिल में मशीन में गन्ना डालते हुए विधायक विक्रम सैनी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें