फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिवेणी शुगर मिल में गन्ना पेराई सत्र का शुभारम्भ

विज्ञापन
खतौली में शुगर मिल में गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ करते अधिकारी। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
त्रिवेणी शुगर मिल में गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। त्रिवेणी शुगर मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ शुगर मिल के उपाध्यक्ष डाक्टर अशोक कुमार के साथ जिला गन्ना अधिकारी आरडी द्विवेदी ने हवन पूजन करने के बाद मिल में गन्ना केन में सबसे आगे खड़े किसान रविपाल सिंह पिपलेहड़ा के बैलों का तिलक कर किया। उसके बाद किसान को उपहार दिया। केन यार्ड में ट्रैक्टर ट्राली, ट्रक की लाइन में प्रथम नंबर पर खड़े सभी को उपहार दिया गया। मिल के सभी कर्मचारी, अतिथि और किसानों ने मिल के चेन में गन्ना डालकर गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ किया। इस मौके पर जीएम केन कुलदीप सिंह, डीपी सिंह, एके सिंह, ओपी मिश्रा, प्रदीप खंडेलवाल, सुशांत ठाकुर, महिला सिंह सचिव, डायरेक्टर सोवीर सिंह, चेयरमैन ओमवीर सिंह, प्रवेश लडूरा, सुनील प्रधान, ऋषिपाल भाटी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें