मंसूरपुर शुगर मिल में किसान को सम्मानित करते मिल अधिकारी
- फोटो : KHATAULI
मंसूरपुर। मंसूरपुर शुगर मिल में रविवार सुबह से गन्ने की पेराई विधिवत रूप से आरंभ हो गई।
शुगर मिल में प्रथम गन्ने से भरी भैंसा बुग्गी तथा ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर आने वाले किसानों अंकित दुधाहेड़ी, पवित्रपाल जीवना, विनोद बोपाड़ा तथा बिजेंद्र मंसूरपुर को शॉल ओढ़ाकर और फूल मालाओं से सम्मानित किया। बताया कि दो नवंबर को शुगर मिल का मुहूर्त कर दिया गया था। दीपावली पर्व के बाद रविवार से विधिवत रूप से गन्ने की पेराई शुरू कर दी गई है। अब शुगर मिल अपनी पूरी क्षमता के साथ चलेगी। जिससे किसान समय पर अपना गन्ना डालकर गेहूं की बुवाई कर सकें। मौके पर गन्ना महाप्रबंधक बलधारी सिंह, गन्ना प्रबंधक मुनेश कुमार, प्रदीप राठी, अजय गुप्ता, फैक्ट्री मैनेजर रविंद्र कुमार शर्मा, ब्रजराज यादव, दीपक त्यागी, राकेश त्रिपाठी, संजीव कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।