भाकियू कार्यकर्ताओं का धरना चौथे दिन भी धरना जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं का भैसाना चीनी मिल के मुख्य गेट पर धरना चौथे दिन भी जारी रहा। भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष संजीव पंवार ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक धरना जारी रहेगा। किसानों ने भुगतान के बदले चीनी की मांग रखी।
धरनास्थल पर पहुंचे गन्ना समिति के सचिव बीके राय ने भाकियू पदाधिकारियों से वार्ता की। भाकियू पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नही होगी, वे धरने से नहीं उठेंगे। सचिव के साथ हुई वार्ता विफल रही। तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान ने कहा कि किसान को उसके गन्ना मूल्य भुगतान के बदले चीनी दे दी जाए। उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। इस मौके पर विकास त्यागी, हाकम अली, विपिन, कृष्णदत्त त्यागी, सुधीर, प्रवीण, विपिन व अबुबकर, जावेद व अशोक आदि मौजूद रहे।