फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिलों ने दो दिन में 137 करोड़ का भुगतान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिले की चीनी मिलों ने दो दिन में रिकार्ड 137 करोड़ का भुगतान किया है।
विज्ञापन

शासन ने चीनी मिलों को 14 दिन में भुगतान करने के सख्त निर्देश दिए हैं। इस संबंध में गत दिवस डीएम ने मिल प्रबंधकों की बैठक लेकर उन्हें चेताया था। जिसके बाद चीनी मिलों ने दो दिन में किसानों का 137 करोड़ का भुगतान कर दिया है। खतौली ने 49.34 करोड़, मंसूरपुर ने 16.70 करोड़, खाईखेडी ने 19.50 करोड़, मोरना ने 3.98 करोड़, तितावी ने 15 करोड़, रोहाना ने तीन करोड़, टिकौला ने 19 करोड़ का भुगतान किया है। भैसाना केवल 85 लाख का भुगतान ही कर पाया है। जिले की चीनी मिलों पर 14 दिन से ऊपर का 445 करोड़ बकाया है। इसमें सबसे ज्यादा 205 करोड़ अकेले भैसाना पर बाकी है। 109 करोड़ तितावी, 37 करोड़ खऱ्ताौली, 13 करोड़ मंसूरपुर, 42 करोड़ खाईखेड़ी, 19 करोड़ रोहाना और 26 करोड़ मोरना पर बाकी है। जिले में एक मात्र टिकौला ही ऐसी चीनी मिल है जो 14 दिन के नियम का पालन कर रही है। चीनी मिलों में किसान अब तक 16 अरब 58 करोड़ का गन्ना डाल चुके हैं। चीनी मिले किसानों का 903 करोड़ का भुगतान कर चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें