फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मार्कशीट में त्रुटि या संशोधन कराने को दस्तावेज जमा कराए

Mon, 19 Jun 2023 05:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- राजकीय इंटर कॉलेज में बनाई गई हेल्प डेस्क, बोर्ड ऑफिस के अधिकारियों ने सुनीं समस्याएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी

मुजफ्फरनगर। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मार्कशीट में त्रुटि या संशोधन कराने के लिए राजकीय इंटर कॉलेज में हेल्प डेस्क बनाई है। जिसमें बोर्ड ऑफिस मेरठ के अधिकारियों ने बच्चों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के लिए दस्तावेज जमा किए। इस दौरान तीस से अधिक बच्चों ने दस्तावेज जमा कराए गए।

2022 से पहले की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मार्कशीट में किसी तरह की त्रुटि या संशोधन के लंबित मामलों के निस्तारण के लिए शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय हेल्प डेस्क बनाई गई है। सोमवार को पहले दिन करीब 35 विद्यार्थियों ने अपनी समस्या के निस्तारण के लिए संबंधित दस्तावेज जमा कराए। बोर्ड ऑफिस मेरठ के प्रशासनिक अधिकारी और दो सहायक लिपिक समेत अन्य अधिकारियों ने बच्चों की मार्कशीट में हुई त्रुटि की समस्याओं को सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अधिकांश विद्यार्थी मार्कशीट में जन्मतिथि सही कराने की समस्या लेकर पहुंचे। इस दौरान बच्चों द्वारा समस्या से संबंधित दस्तावेज जमा किए गए। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि 2022 और उससे पहले की मार्कशीट में अगर किसी विद्यार्थी की त्रुटि है या फिर किसी तरह का कोई संशोधन कराना चाहता है, तो वह राजकीय इंटर कॉलेज में बनाई गई हेल्प डेस्क पर जाकर अपनी समस्या बता सकता है। जिसका निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें