फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के छात्रों की मदद करेंगे विषय विशेषज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड के छात्रों की मदद करेंगे विषय विशेषज्ञ
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड की परीक्षा देने वाले हाईस्कूल और इंटर के छात्र-छात्राओं को परीक्षा की तैयारी में अब शिक्षक सीधे सहयोग करेंगे। छात्र व्हाट्सएप के माध्यम से विषय में आने वाली समस्या लिखेंगे, विषय विशेषज्ञ उसकी समस्या का निदान करेंगे। डीआईओएस ने जिले की सभी चारो तहसीलों में विषय विशेषज्ञ तय कर दिए हैं, जो प्रतिदिन शाम को तीन बजे से आठ बजे तक छात्र-छात्राओं की समस्याओं का निदान करेंगे।
डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि जिले के समस्त हाई स्कूल और इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर दिया गया है। प्रत्येक तहसील में विषयवार शिक्षकों कर सूची और उनका मोबाइल नंबर भी प्रधानाचार्यों को भेज दिया गया है। अपने कॉलेज के परीक्षा देने वाले सभी छात्रों को प्रधानाचार्य शिक्षकों के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराएंगे। किसी भी छात्र की बोर्ड परीक्षा से संबंधित कोई भी समस्या हो वह सीधे विषय विशेषज्ञ से शाम को तीन बजे से आठ बजे तक बात कर सकते हैं। छात्र-छात्राएं अपनी तहसील के शिक्षकों को ही अपनी समस्या बताएंगे। छात्रों और शिक्षकों के बीच समन्वय को लेकर जिला और तहसील स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने बनाई हेल्प डेस्क
हेल्प डेस्क भी बनाई गई है, जिसका नंबर 9027563561 दिया गया है। राजकीय इंटर कॉलेज शहर को मुख्यालय बनाया गया है। उप प्रधानाचार्य ब्रजेश कुमार को जिले का नोडल अधिकारी बनाया गया है। तहसील जानसठ का नोडल अधिकारी डॉ. विकास कुमार को बनाया है। तहसील सदर की नोडल सुचित्रा सैनी रहेगी। तहसील खतौली का नोडल कैरल सैमुअल हरबर्ट सिंह और तहसील बुढ़ाना का नोडल अधिकारी धर्मवीर सिंह को बनाया गया है।
तहसील सदर
विषय विषय विशेषज्ञ
हिंदी: ममता रानी
अंग्रेजी: अनवार
भौतिक विज्ञान: विकास शर्मा
रसायन विज्ञान: सोहनपाल जीआईसी
जीव विज्ञान: अरुण कुमार
गणित: अजय वत्स
अर्थशास्त्र: राजकुमार
इतिहास: कंचन प्रभा
भूगोल: सोहनपाल एसडी
नागरिक शास्त्र: विभूति शर्मा
वाणिज्य: प्रभात गौड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें