विषय विशेषज्ञों ने दिए बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को टिप्स
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राएं विषयों को समझकर पढ़ाई करें। हर विषय को बराबर समय देकर पढ़ाई करें। विषय विशेषज्ञ शिक्षकों का कहना है कि स्मरण शक्ति में वृद्धि, श्रेष्ठ स्मृति के लिए के लिए एकाग्रता जरूरी है। एकाग्रता के लिए योग करें।
शिशु शिक्षा निकेतन इंटर काॅलेज के हिंदी के अध्यापक चिराग सिंघल ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए टाइम टेबल बनाए। इससे आप हर विषय को बराबर समय दे सकेंगे। जिस विषय की तैयारी कम है, उस पर विशेष ध्यान दे, उसे लिखकर याद करें।
जवाहर लाल नेहरू स्मृति इंटर काॅलेज रवापुरी सठेड़ी के भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता विक्रांत मानव का कहना है कि भौतिक विज्ञान विषय केवल उन विद्यार्थियों के लिए कठिन है, जिनके बेसिक बहुत कमजोर है। परीक्षा की तैयारी के लिए आंकिक प्रश्नों, सिद्धांतों को लिखकर अभ्यास करना चाहिए। पाठ्य पुस्तक की प्रत्येक इकाई को गंभीरता पूर्वक पढ़ना चाहिए।
कुंद कुंद जैन इंटर काॅलेज की ग्रह विज्ञान की अध्यापिका संध्या नागर ने बताया कि ग्रह विज्ञान एक प्रयोगात्मक विषय है। श्वसन तंत्र, परिसंचरण तंत्र, संक्रामक रोग आदि टाॅपिकों को चित्रों के माध्यम से साल्व करें। बाल कल्याण, स्वास्थ्य रक्षा की परिभाषा को लिखकर याद करें। दृढ़ संकल्प से ही सफलता मिलती है।
सीताशरण इंटर काॅलेज के विज्ञान विषय के प्रवक्ता बबलू कुमार ने बताया कि विज्ञान विषय में अच्छे अंक तभी प्राप्त किए जा सकते है, जब विद्यार्थी उसे ठीक से लिखकर याद करें। मुख्य बिंदुओं को अधिक फोकस करें। प्रकाश का परावर्तन तथा अपवर्तन, मानव नेत्र व विद्युत पाठ के आंकिक प्रश्नों का अभ्यास करें। तनाव रहित रहकर तैयारी करें।