नई दिल्ली में कौशल विकास व उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर आयोजित बैठक में कौशल विक?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि विभाग शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि करने व छात्रों को कौशल विकास से जोड़ने की दिशा में कार्य कर रहा है।
नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास व उद्यामिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की अध्यक्षता में उनके आवास पर उत्तर प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षा व कौशल विकास, माध्यमिक शिक्षा और बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि उत्तर प्रदेश का कौशल विकास मिशन देश के अन्य राज्यों के लिए मॉडल के रूप में कार्य कर रहा है। स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति, शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि करने, बच्चों को कौशल विकास से जोड़ने व अन्य विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।