संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स के बीकॉम अंतिम वर्ष के छात्रों को परीक्षाफल में सर्वाधिक अंक पाने के लिए सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ. सचिन गोयल ने छात्रों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया। उन्होंने बताया कि माही जैन 84 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान, आफिया ने 77 प्रतिशत अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान तथा भव्या ने 76 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इस मौके पर डॉ.माधुरी अरोरा, डॉ. रिंकु एस गोयल, डॉ. जगमोहन सिंह जादोन, प्रशांत, डॉ. सुरेश चन्द शुक्ला मौजूद रहे।