मीरापुर में सडक सुरक्षा के प्रति जगरूकता रैली निकालती छात्रायें व शिक्षिकायें।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मीरापुर। सुक्खन लाल आदर्श कन्या इंटर कालेज की सीनियर वर्ग की छात्राओं द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली गयी। रैली का शुभारंभ प्रधानाचार्या रेनु बेदी ने झंडी दिखाकर कर किया। रैली विद्यालय से शुरू होकर कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई वापस विद्यालय भवन पर ही समाप्त हुई। शिक्षिकाओं में रहमा साहू, अर्चना सिंह, अंबिका जायसवाल, अनीता शर्मा, रेखा जायसवाल, रंजू यादव आदि सक्रिय रहीं। प्रधानाचार्या रेनु बेदी ने बालिकाओं को यातायात के नियमों की जानकारी दी।