छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली
जानसठ। गोमती कन्या इंटर कालेज की छात्राओं ने नगर में रैली निकालकर वोट के प्रति तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारे के साथ लोगों को जागरूक किया। शनिवार को कालेज से रैली की शुभारंभ प्रधानाचार्या ज्योति बाला द्वारा किया गया। रैली में छात्राओं ने कहा कि सारा काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो। इस दौरान छात्राओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे लगाते हुए कहा कि वोट आम नागरिक का अधिकार है और बेटी घर की रोशनी है। इस तरह के नारे लगाते हुए छात्राएं तहसील में पहुंची। तहसील से वापस रैली निकालते हुए फिर कालेज तक पहुंची। इस मौके पर तहसीलदार अमित कुमार व कानूनगो अतुल कुमार, दीपक कुमार, राजवीर, सुमन, अनुज, धर्मवीर आदि मौजूद रहे।