फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मैदान में दिखेगा छात्रों का हुनर, खरीदी जाएगी नई खेल सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। परिषदीय विद्यालयों के छात्रों के लिए पढ़ाई के साथ खेल के मैदान में भी हुनर दिखाने का मौका बढ़ेगा। शासन की ओर से जिले के परिषदीय विद्यालयों में खेल सामग्री खरीदने के लिए स्पोर्ट्स ग्रांट जारी कर दी है। प्राथमिक विद्यालयों को पांच हजार और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को 10 हजार रुपये की धनराशि मिलेगी। इससे स्कूलों में बच्चों की रुचि और जरूरत के अनुसार विभिन्न खेलों की सामग्री खरीदी जाएगी। बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि खेल सामग्री की खरीद के लिए विद्यालय स्तर पर त्रिस्तरीय क्रय समिति का गठन किया जाएगा। इसमें प्रधानाध्यापक, प्रबंध समिति अध्यक्ष और खेल शिक्षक शामिल होंगे। यह समिति बच्चों की संख्या, स्कूल में उपलब्ध संसाधनों और उनकी खेल संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सामग्री का चयन करेगी। निर्धारित प्रक्रिया के तहत खरीद होने से बच्चों को उपयोगी और गुणवत्तापूर्ण खेल सामग्री उपलब्ध कराने पर जोर रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें