मुजफ्फरनगर। शहर के एसडी कालेज ऑफ फार्मेसी में परिचय-2022 का आयोजन किया गया। जिसमें बी फार्मा द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए परिचय 2022 स्वागत समारोह कार्यक्रम किया गया।
मुख्य अतिथि एसडी ग्रुप के प्रशासनिक निदेशक डॉ. सिद्धार्थ शर्मा व कालेज निदेशक डॉ. अरविंद कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिनमें अनुष्का, अंकित, अभिनव, स्वार्णिमा, नैना आदि ने गाने पर डांस के माध्यम से सभी का स्वागत किया। क्रेजी बॉयज और देशी डांस ग्रुप ने अपनी प्रतिभा के झण्डे गाड़ दिए। खुशी-गौरव और अनुष्का-अंकित के कपल डांस ने दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। वहीं, दुर्गेश, साक्षी, हर्ष, मंयक, दीपक, गौरव, नैना, कुशांग, खुशी, ईशा आदि ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए खूब तालियां बटोरी। संवाद