फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले पटेल को छात्रों ने याद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। देश के प्रथम गृहमंत्री और देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी जयंती पर याद किया गया। शिक्षण संस्थाओं में छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम आयोजित किए।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज में एक भाषण प्रतियोगिता में उन्नीस विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार रहे। प्रधानाचार्य शैलेंद्र कुमार त्यागी ने कार्यक्रम के बारे में बताया। भाषण प्रतियोगिता में भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर नई मंडी की छात्रा वैदेही शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जनता इंटर कॉलेज भोपा की छात्र कनीज सुगरा ने द्वितीय, चरथावल की अक्शा हयात ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संचालन विपिन त्यागी और सुचित्रा सैनी ने किया। कुसुम त्यागी, डॉ सीमा त्यागी, शैलेंद्र कुमार त्यागी, नेहा गोयल, आकांक्षा नागपाल, रकम सिंह, मोहित शर्मा, अनिकेत त्यागी, मयंक पाल का भरपूर सहयोग रहा।
चौधरी छोटू राम कॉलेज में पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम अधिकारी डॉ आईडी शर्मा के नेतृत्व में रन फोर यूनिटी का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ नरेश मलिक ने कॉलेज के गेट से दिशा प्रदान करते हुए तथा इसमें शामिल होकर कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रतिभागी स्वयंसेवक सेविकाओं तथा अन्य इच्छुक छात्र छात्राओं का मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम अधिकारी अभिषेक सिंह, डॉ जॉनी कुमार, डॉ एसके सिंह, डॉ दुष्यंत कुमार, डॉ टेसू कुमार , डॉ आयुष बहुगुणा, डॉ आर्य पीएस आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन

एसडीएस पब्लिक स्कूल तितावी में भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री व प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती को उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए राष्ट्रीय एकता एवं सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। स्कूल के प्रबंधक श्री विपिन कुमार ने विचार रखे।
एस डी कॉलेज ऑफ कॉमर्स में राष्ट्रीय एकता दिवस पर एनसीसी के छात्रों ने एकता दौड़ में भाग लिया। महाविद्यालय के प्रांगण से प्राचार्य डॉ सचिन गोयल, डॉ संदीप मित्तल, डॉ नवेद अख्तर, डॉ संगीता गुप्ता, अंकित धामा, दीपक गर्ग द्वारा दौड को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
श्रीराम कॉलेज, ग्रेन चैंबर, जैन कन्या डिग्री कॉलेज, डॉ शिवराज सिंह इंटर कॉलेज, जैन इंटर कॉलेज, एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में पटेल की जयंती मनाई गई।
व्यापारियों ने भी पटेल को याद किया
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने सरदार पटेल को याद किया। नगर अध्यक्ष अजय सिंघल, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कंसल, श्याम सिंह सैनी, प्रवीण खेड़ा, राकेश गर्ग, सुनील तायल, दिनेश बंसल, बाबूराम मलिक, अमित मित्तल, अनिल तायल, संजय मित्तल, विजय वर्मा, हिमांशू कौशिक, पंकज उपवेजा, घनश्याम पालीवाल, आशीष सिंघल , कशिश गोयल, शुभम गर्ग, विकास अग्रवाल, अलका शर्मा, रोशनी पांचाल, शोभित गुप्ता, शोभित सिंघल, दीपक गोयल, संजय सिंघल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें