छात्रों ने सीखा तंबू निर्माण
मुजफ्फरनगर। सरस्वती शिशु मंदिर केशवपुरी में तीन दिवसीय स्काउट एवं गाइड शिविर का समान हुआ। छात्र-छात्राओं ने शिविर में तंबू निर्माण, भोजन बनाना, सामूहिक जीवन जीने का अभ्यास आदि सीखा। मुख्य अतिथि रामकुमार बंसल ने कहा कि बाल्य काल में राष्ट्र और समाज के प्रति अच्छी सोच पैदा करने में शिविर महत्वपूर्ण हैं। बचपन के संस्कार ही पूरे जीवन में काम आते हैं। विशिष्ट अतिथि भूदेव सिंह सहित छह निरीक्षकों की टीम ने 19 तंबुओं का विविध बिंदुओं के आधार पर निरीक्षण किया। भूदेव ने कहा कि शिविर में हमें आपात काल में बचाव की कला सीखने को मिलती है। इस अवसर पर अनित कुमार शर्मा, नंद किशोर, गौरी शंकर सेमवाल आदि मौजूद रहे। प्रबंधक संजय अग्रवाल ने सभी का आभार जताया। जिला कमिश्नर भारत भूषण ने स्काउट की बारीकियां बताई।