फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के शिक्षण संस्थानों में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले के शिक्षण संस्थानों में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। छात्र-छात्राओं को पर्यावरण के प्रति जागरुक किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम, लघु नाटिका, स्लोगन राइटिंग और जागरूकता रैली के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
एसडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड वोकेशनल स्टडीज में हुई गोष्ठी में बी-फार्मा के छात्र-छात्राओं ने ग्लोबल वार्मिंग और प्राकृतिक संसाधनों को बचाने के लिए अपनी जिम्मेदारियों से अवगत कराया। कॉलेज कल्चरल कमेटी में सदस्य ईशान अग्रवाल, डॉ. वैशाली सिंह, डॉ. अरविन्द कुमार, डॉ. विमल कुमार भारती, पोपिन कुमार, हरेन्द्र सिंह, आसिफ खान, पल्लवी गौतम आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

वर्ल्ड विजन विद्यालय में सिंफनी क्लब के छात्रों ने संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्या डॉ. मृणालिनी अनंत और एकेडमिक कोऑर्डिनेटर मोनिका अग्रवाल ने उत्साहवर्धन किया। संचालन छात्रा आरवी ने किया। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में लघु नाटिका, स्लोगन राइटिंग, रैली आदि गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। भारत के विकास से अपना नाता जोड़ो, प्लास्टिक से नाता तोड़ो और पृथ्वी बचाओ पर पोस्टर बनाए गए। छात्रों ने पौधरोपण भी किया।
एमजी पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने पेंटिंग ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने उत्साहवर्धन किया। माउंट लिट्रा जी स्कूल में छात्रों ने पोस्टर और कार्ड बनाकर पृथ्वी के संरक्षण पर जोर दिया। मनमोहक पोशाक में स्वयं को प्रकृति के रूप में दर्शाया। प्रधानाचार्य डॉ. पीयूष गुप्ता ने जागरूक किया।
विज्ञापन

न्यू हॉराइजन स्कूल में लघु नाटिका के माध्यम से प्रदूषित पृथ्वी और वनों की कटाई को दर्शाया गया। पौधरोपण भी किया। प्रधानाचार्या मीनाक्षी मित्तल ने उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें