फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: एलएलबी की परीक्षा से रोकने पर विद्यार्थियों ने किया हंगामा

विज्ञापन
नगर के एसवीएम कालेज में परीक्षार्थीयों के प्रवेश पत्र जांचते शिक्षक।
विज्ञापन
- एसवीएम कॉलेज में परीक्षा देने पहुंचे थे छात्र-छात्राएं, प्रवेश पत्र में खामियों पर रोका गया
विज्ञापन

- श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या ने विवि से की बात, दो घंटे बाद कराई गई परीक्षा


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय की एलएलबी की परीक्षा देने पहुंचे छात्र-छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि विवि की लापरवाही से प्रवेश पत्र में आई गलतियों के कारण उन्हें परीक्षा में नहीं बैठने दिया गया। हंगामे के बाद श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या ने विवि प्रशासन से बात की। करीब दो घंटे बाद छात्र-छात्राओं की परीक्षा कराई गई।
जानसठ रोड स्थित एसवीएम कॉलेज को एलएलबी की परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया है। बृहस्पतिवार की सुबह पहुंचे छात्र-छात्राओं ने प्रवेश पत्र में खामियां बताकर परीक्षा से रोक दिया गया। इस पर छात्र-छात्राओं ने हंगामा शुरू कर दिया। छात्रा सृष्टि गुप्ता ने कहा कि उनकी यह आखिरी परीक्षा थी। इसमें कुछ विद्यार्थियों को ही बैठने दिया गया। यह विवि की वेबसाइट की गड़बड़ी की वजह से हुआ है, लेकिन परेशानी का सामना बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। उनका एक घंटा बर्बाद हो चुका है।
विज्ञापन

छात्र राशिद मंसूरी ने कहा कि परीक्षा प्रपत्र भरने के बाद प्रवेश पत्र में गलती हुई है। कुछ छात्रों के प्रवेश पत्र में तो पांच और कुछ में छह विषय थे। ऐसे में पांच विषय वाले विद्यार्थियों को परीक्षा में नहीं बैठने दिया गया। उन्होंने श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या प्रेरणा मित्तल को सूचना दी। प्राचार्या ने मौके पर पहुंच कर विवि प्रशासन से बात की। इसके बाद बच्चों का पेपर कराए जाने की बात कही गई। दो घंटे बाद परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन


प्रवेश पत्र में कुछ तकनीकी दिक्कत हुई थी, जिसकी वजह से बच्चों को परीक्षा में बैठने से रोका गया था। विवि प्रशासन से वार्ता हो गई है। विद्यार्थियों को पूरे तीन घंटे देकर परीक्षा कराई गई है। - प्रेरणा मित्तल, प्राचार्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें