छात्र लापता, परिजनों के अनहोनी की आशंका
मोरना। गांव भोकरहेड़ी के 15 वर्षीय छात्र आसिफ पुत्र इरशाद इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल मोरना में कक्षा 10 का छात्र है। परिजनों का कहना है कि बुधवार सुबह वह स्कूल जाने के लिए बस में बैठा था। जिसमें स्कूल बस ड्राइवर ने बताया कि छात्र आसिफ मोरना चौराहे पर पहुंचते ही बस को रुकवा कर वहीं उतर गया। बस से उतरने के बाद छात्र स्कूल नहीं पहुंचा और ना ही देर शाम तक घर पहुंचा। परिजनों ने छात्र के घर नहीं पहुंचने पर गांव में आसपास की जगहों और रिश्तेदारों में भी तलाश किया, लेकिन आसिफ का पता नहीं लग सका है। परिजनों ने बेटे के साथ अनहोनी होने की आशंका जताते हुए मोरना पुलिस ो सूचना दी। पुलिस ने मोरना चौराहे पर, बैंक एवं मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी खंगाले, जिसमें छात्र जाता हुआ नजर आ रहा है। फिर भी पुलिस को छात्र का कोई पता नहीं चल सका है। इरशाद, दिलशाद, आशु, साजिद, विकास, हुमायूं, आजम ने छात्र आसिफ को सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई है।