खतौली में सडक हादसे हुई छात्र की मौत के बाद हाईवे पर बैठ कर जाम लगाते गांव खेडी रांगढान के ग्रा
- दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गांव भंगेला के पास हुआ हादसा
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गांव भंगेला के पास अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में खतौली से कोचिंग कर लौट रहे बाइक सवार कक्षा बारह के छात्र हर्ष (16) की मौत हो गई और उसका तहेरा भाई अभिषेक (19) घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद डस्ट से लदा ट्रक भी पलट गया। मौके पर पहुंचे गुस्साएं ग्रामीणों ने हाईवे पर हंगामा करते हुए तीन घंटे जाम लगाए रखा। मुआवजा मिलने के आश्वासन पर जाम खोला गया।
गांव खेड़ी रांगडांग निवासी हर्ष पुत्र जितेंद्र और उसका तहेरा भाई अभिषेक (19) पुत्र स्व. राजेश के साथ सुबह के समय खतौली में कोचिंग कर बाइक से घर लौट रहे थे। भंगेला के पास पीछे से आए ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में हर्ष की मौत हो गई और अभिषेक घायल हो गया। टक्कर मारते हुए डस्ट से लदा ट्रक भी असंतुलित होकर पलट गया। घायल अभिषेक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। खतौली पुलिस के साथ एसडीएम अपूर्वा यादव और सीओ डाॅ. रवि शंकर मौके पर पहुंचे। छात्र के परिजनों को मुआवजे का आश्वासन देकर उन्होंने जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।