फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की पिटाई का मामला: स्कूल को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी, अब तक कुंभकर्णी नींद में थे अफसर, फिर दिया नोटिस

Sat, 26 Aug 2023 10:18 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar Video Viral News : छात्र की पिटाई के मामले में एक बड़ी जानकारी सामने आई है। हरकत में आए शिक्षा विभाग की जांच में पता चला कि स्कूल बिना मान्यता के ही चल रहा था। लेकिन अब तक विभाग के अधिकारी कुंभकर्णी नींद में सोये हुए थे।
विज्ञापन
छात्र की पिटाई का मामला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद के खुब्बापुर में 2019 से संचालित नेहा पब्लिक स्कूल की मान्यता 2022 में ही खत्म हो गई थी। लेकिन इसके बाद भी यह स्कूल बिना मान्यता के ही घर में चल रहा था। वीडियो वायरल प्रकरण के बाद मामले ने तूल पकड़ा तो बेसिक शिक्षा विभाग भी हरकत में आ गया। विभाग की ओर से स्कूल के प्रबंधक को मान्यता रद्द करने का नोटिस दिया गया है।

विज्ञापन


गांव खुब्बापुर स्थित नेहा पब्लिक स्कूल का मामला गरमाया तो बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों की भी कुंभकर्णी नींद टूट गई। जांच में सामने आया कि स्कूल एक घर में ही चल रहा था और उसकी मान्यता भी 2022 में ही खत्म हो चुकी थी।

शाहपुर ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी संजय भारती ने बताया कि 2019 में विभाग की तरफ से नेहा पब्लिक स्कूल को तीन साल के लिए मान्यता दी गई थी, जो 2022 में खत्म हो गई। इसके बाद स्कूल प्रशासन की ओर से मान्यता को रिनिवल नहीं कराया गया।

यह भी पढ़ें: छात्र की पिटाई का मामला: शिक्षिका पर मुकदमा, बोली-वीडियो से हुई छेड़छाड, नरेश टिकैत ने बच्चों को गले मिलवाया
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्कूल मानकों के आधार पर नहीं चल रहा था। इसमें स्कूल का भवन, पठन-पाठन सामग्री, योग्य अध्यापक, लाइब्रेरी, शौचालय, खेल सामग्री समेत अन्य शैक्षिक सामग्री मानकों के अनुरूप नहीं मिली।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: शाहिद अखलाक के बेटे पर बड़ी कार्रवाई, पहलवान दिव्या काकरान ने पक्का किया सर्बिया का टिकट

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला ने कहा कि विद्यालय के प्रबंधक रविंद्र त्यागी को नोटिस दे दिया गया है। स्कूल की मान्यता रद्द की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें