पुरकाजी के पीएम श्री कंपोजिट स्कूल तुगलकपुर में एक दिन की प्रधानाध्यापक बनी छात्रा अलीशा। स्रो
पुरकाजी। मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत पीएम श्री कंपोजिट स्कूल तुगलकपुर में मंगलवार को प्रधानाध्यापक मेराज खालिद रिजवी के नेतृत्व में कक्षा 6 की छात्रा अलीशा को एक दिन का प्रधानाध्यापक बनाया गया। छात्रा ने प्रार्थना स्थल से लेकर उपस्थिति रजिस्टर व मिड डे मील बनाने की प्रक्रिया और कक्षाओं में शैक्षिक गतिविधियों का भ्रमण कर सभी सहायक अध्यापकों को दिशा निर्देश दिए। कक्षा 8 की छात्रा खुशबू को सहायक अध्यापक के तौर पर उनके साथ रखा गया। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर मोहित सिंह ने बच्चों का महिला डॉक्टर से स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।