फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: तेज हवा और बादलों ने बढ़ाई किसानों की बेचैनी

Mon, 24 Apr 2023 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
नगला बुजुर्ग गांव मे पेड़ गिरने से टूटा पडा मकान का छज्जा
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मौसम ने किसानों की बेचैनी बढ़ा दी है। सुबह तेज हवा और दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। गेहूं की थ्रेसिंग के कार्य में जुटे किसान चिंतित रहे। हवा के कारण कार्य आंशिक रूप से प्रभावित हुआ है। दिन के तापमान में 3.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


रविवार सुबह करीब पांच बजे तेज हवाएं चलने लगी थी। करीब एक घंटे तक हवा की रफ्तार अधिक रही, हालांकि इसके बाद हवा धीमी हो गई और आसमान में बादल छा गए। दिनभर बादलों की आवाजाही रही। दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री दर्ज किया गया था।
गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। गेहूं की कटाई और थ्रेसिंग का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। बारिश हुई तो कार्य प्रभावित होगा।
विज्ञापन




मकान पर गिरा पेड़, बाल-बाल बचा परिवार

भोपा। नंगला बुजुर्ग गांव में पेड़ टूटकर मकान के छज्जे पर गिर गया। पेड़ गिरने से मकान के लिंटर में दरार आ गई। गांव नंगला बुजुर्ग निवासी अब्दुल रउफ अपनी पत्नी उस्माना व पुत्री अदीबा, रीफा और चांदनी के साथ रहता है। शनिवार रात पेड़ अब्दुल रउफ के मकान पर गिर गया। जिससे उसके मकान का छज्जा गिर गया। परिवार मकान के अंदर था। हालांकि परिवार के किसी सदस्य को कोई नुकसान नहीं हुआ है।



बदले मौसम से सहम गए किसान

मौसम ने फिर किसान की सांसें रोक दी हैं। अभी भी किसान की गेहूं की फसल खेतों ही खड़ी है। सुबह आई तेज हवा से किसान सहम गए। दिनभर आसमान में बादल मंडराते रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई, जिससे किसानों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें