फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में तेज धूप निकली, पारा 36 के पार पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
- 21 दिन बाद फिर पड़ी अत्यधिक गर्मी
विज्ञापन

- धूप, बारिश, बादल लगातार बदल रहा मौसम
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मौसम में लगातार परिवर्तन चल रहा है। कभी धूप तो कभी बारिश और कभी आकाश में बादल छाए रहते हैं। मंगलवार सुबह से ही तेज धूप निकली। 21 दिन बाद एक बार फिर अधिकतम तापमान 36 डिग्री को पार कर गया।
विज्ञापन

20 दिनों से लगातार आकाश में बादल छाए रहने और बीच-बीच में बारिश होने से अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आस-पास चल रहा था। लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली हुई थी। मंगलवार को सुबह से ही आकाश साफ रहा और तेज धूप निकली। तेज धूप का आम जनजीवन पर असर पड़ा। अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दोनो में ही बढ़ोत्तरी रिकार्ड की गई। अधिकतम तापमान 18 जुलाई को 36.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। इसके बाद से लगातार नीचे चल रहा था। नौ अगस्त को अधिकतम तापमान ने 36 डिग्री को क्रास किया और 36.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 17 जुलाई को 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा, उसके बाद नौ अगस्त को 26 पर पहुंचा। इस बीच लगातार इससे कम ही रहा। मंगलवार को मौसम ने एक बार फिर उमस भरी गर्मी का अहसास करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें