फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिटिया को इंसाफ नहीं मिला तो होगी हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिटिया को इंसाफ नहीं मिला तो होगी हड़ताल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, जानसठ/खतौली। हाथरस की बिटिया की हत्या को लेकर आक्रोश फैल गया है।
नगर पंचायत जानसठ के सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हाथरस की बिटिया और उसके परिजनों को न्याय नहीं मिला तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी किअगर प्रशासन ने कोई कार्यवाही नहीं की तो दो अक्तूबर से काम बंद हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। इसके अलावा बुधवार की शाम को वाल्मीकि समाज के लोगों ने गैंगरेप की पीड़िता बिटिया की हत्या को लेकर नगर में कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार, जितेंद्र कुमार, नंदकिशोर, राहुल, पप्पू भगत जी गौरव कुमार मोनू अश्वनी दीपक, टीनू, अक्षय, बाबा, गगन, शंकर, आदि मौजूद रहे। उधर, खतौली में सपाइयों व वाल्मीकि समाज ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान पंडित सत्यदेव शर्मा, सपा के इरशाद जाट नगर अध्यक्ष, हाजी इकबाल, संजय बेनीवाल, पंकज सैनी, अरशद, पूर्व सभासद शकील अंसारी, आरिफ, अरुण मुखिया, सत्यदेव शर्मा, राजकपूर वाल्मीकि, दिलशाद अब्बासी प्रताप वाल्मीकि, रवि प्रधान, विपिन, हरिओम, सुनील, विनोद, दीपचंद, विकास, ताराचंद, सुभाष, सतीश, जोनी, बिरजू, दिनेश, संदीप, सचिन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें