अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने कहा कि पेट साफ रखना और पाचन ठीक होना हमारे जीवन में स्फूर्ति, शक्ति और चुस्ती का प्रतीक है। पाचन के बिगड़ने के कारण तनाव, नकारात्मक व्यवहार व गलत भोजन है।
राजकीय इंटर काॅलेज के मैदान में चल रहे संस्थान के नि:शुल्क मधुमेह एवं जोड़ दर्द रोग निवारण शिविर में उपयोगी जानकारियां दी गई। डिब्बा बंद खाद्य पदार्थों का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताया गया। नाश्ते में अंकुरित अनाज या मल्टीग्रेन आटे से बनी चपाती या मौसमी फल का सेवन करना चाहिए।
क्षेत्रीय प्रधान राजीव रघुवंशी, केंद्र प्रमुख यज्ञदत्त आर्य, केंद्र संचालक डॉ. अजीत सिंह तोमर ने मधुमेह और जोड़ दर्द को ठीक करने में सहायक प्राणायाम और ध्यान कराया। आयोजन में हर्षवर्धन सिंह, रणवीर सिंह तोमर, धर्मेंद्र प्रधान का विशेष सहयोग रहा।