मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म महाविद्यालय में अमृत महोत्सव के तहत भौतिकी विभाग द्वारा दुर्गा भाभी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।
भौतिकी विभाग के बीएससी और एमएससी के छात्र विश्वजीत, अभिषेक सैनी, कमल, मनीष और छात्रा साक्षी बालियान, आंचल प्रजापति, मेघा रानी, राशिदा चौधरी, विधि और नेहा चौधरी ने नुक्कड़ नाटक की शानदार प्रस्तुति दी। मुख्य वक्ता अशोक त्रिपाठी ने दुर्गा भाभी के व्यक्तित्व पर चर्चा की और छात्र-छात्राओं को उनके द्वारा किए गए संघर्षों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दुर्गा भाभी का आजादी के बाद शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस मौके पर प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार पुंडीर, डॉ. नेहा कनोजिया, डॉ. गौरव भारती, डॉ. त्रिपाठी, विजय लक्ष्मी, डॉ. मानविंदर सिंह, सुखपाल सिंह आदि मौजूद रहे।