मोरना बैठक मे बोलते भाकियू तोमर के पदाधिकारी।
- फोटो : KHATAULI
धरने की सफलता के लिए बनाई रणनीति
मोरना। गंगा पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में शनिवार को आयोजित भाकियू तोमर की बैठक में विद्युत दरों में बढ़ोतरी व बिलों में हो रही गड़बड़ी को लेकर 19 अक्तूबर को मेरठ में पश्चिमांचल विद्युत वितरण खंड के एमडी के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी रणवीर सिंह ने कहा कि विद्युत निगम द्वारा बिलों की दरों में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी से किसान मजदूर परेशान हैं। जिला सचिव बिजेंद्र उपाध्याय ने कहा कि मेरठ के धरना प्रदर्शन में मोरना क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता बसों से जाएंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा जो कृषि कानून लाया गया है। वह किसानों को एक दिन बर्बाद कर देगा। अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष राजकुमार ने की। बैठक में सुखविंद्र सिंह, अनुज कुमार, प्रभारी चौधरी उदेश पाल, सतपाल सिंह, बोबी, देवेंद्र, पुष्पेंद्र आदि मौजूद रहे।