फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में आग लगी, लाखों का सामना जला

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान में आग लगने से सामान जला
विज्ञापन

सिखेड़ा। दुकान में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर रमीज बिक्र फील्ड के सामने गांव निराना निवासी कालू ने खोखा डालकर परचून व चाय की दुकान कर रखी है। वह रविवार की रात 10 बजे दुकान बंद कर अपने घर निराना चला गया। दुकान पर कालू के पिता यासीन सो रहे थे। कालू ने बताया कि रात में दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। दुकान के पीछे भट्ठे पर मजदूरों ने आग लगती देख शोर मचा दिया। गनीमत रही कि दुकान के पास सो रहे कालू के पिता यासीन को मजदूरों ने बचा लिया। वहीं आग लगने की सूचना पर कालू ने अपनी दुकान पर पहुंच कर उसे बुझाने का प्रयास किया। अन्य लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। उधर, दुकान मालिक कालू ने बताया की दुकान में आग साजिश के तहत लगाई गई है। वहीं पीड़ित कालू ने पुलिस को अज्ञात में तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें