फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गांव कितास में दो पक्षों में पथराव, सात लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
एक साल पहले लापता हुई लड़की को लेकर शुरू हुआ विवाद
विज्ञापन

पुलिस ने तीन लोगों का शांति भंग में चालान किया

संवाद न्यूज एजेंसी
रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। गांव कितास में लापता लड़की को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जमकर पथराव भी हुआ। इससे अफरातफरी मच गई। दोनों पक्षों से तीन महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने तीन लोगों का शांति भंग में चालान किया।
गांव कितास निवासी बबलू परिवार सहित मेरठ के कंकरखेड़ा में रहता है। गत वर्ष संदिग्ध हालात में उसके परिवार की लड़की लापता हो गई थी। पीड़ित परिवार ने गांव के ही युवक सौरभ के खिलाफ कंकरखेड़ा थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया था। बिरादरी की पंचायत में लड़की को वापस लाने के लिए लड़के पक्ष को दो दिन का समय दिया था।
विज्ञापन

शनिवार रात को लड़की पक्ष के आजाद और दूसरे पक्ष के कृष्णपाल के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। एक दूसरे पर पथराव भी किया। इसमें एक पक्ष से आजाद पुत्र राजेंद्र, गीता पत्नी आजाद एवं गोपाल पुत्र मामचंद घायल हुए। दूसरे पक्ष से कृष्णपाल पुत्र कालू, उसका बेटा हरेन्द्र पत्नी कांति और पुत्री रश्मि घायल हुए। पुलिस ने सभी घायलों का बुढ़ाना अस्पताल में उपचार कराया। पुलिस ने इस संबंध में तीन लोगों प्रभात, नरेंद्र, और हरेन्द्र को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के संबंध में गौतम पुत्र राजेन्द्र ने चार लोगों कृष्णपाल एवं चंद्रपाल पुत्रगण कालूराम, हरेन्द्र पुत्र कृष्णपाल तथा प्रवेश पुत्र चंद्रपाल के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस ने हिरासत में लिए गए तीनों लोगों प्रभात, नरेंद्र और हरेन्द्र का शांति भंग में चालान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें