पुलिस लाईन में स्थापित की गई श्वान टिंकी की प्रतिमा।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
श्वान एएसपी टिंकी की प्रतिमा का अनावरण
मुजफ्फरनगर। लंबे समय तक जिले में पुलिस के लिए अपराधों की पड़ताल में कारगर भूमिका निभाने वाली श्वान एएसपी क्यूटिक्स उर्फ टिंकी की प्रतिमा का अनावरण शनिवार को एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गी की मौजूदगी में डॉग हैंडलर सुनील कुमार ने किया। जनपद में पिछले छह वर्ष से तैनात एएसपी क्यूटिक्स उर्फ टिंकी का गत तीन नवंबर को बीमारी से निधन हो गया था। एएसपी टिंकी ने अपनी तैनाती की इस अवधि के दौरान हत्या, लूट और चोरी सहित 49 संगीन मामलों का खुलासा करने में अहम भूमिका निभाई थी। निधन के बाद पुलिस लाइन में पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया था। अब एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर पुलिस लाइन में स्थित डॉग स्क्वॉड यूनिट के बाहर एएसपी क्यूटिक्स उर्फ टिंकी की प्रतिमा को स्थापित किया गया है। सीओ सिटी कुलदीप कुमार, प्रतिसार निरीक्षक अब्दुल रईस खान समेत अन्य अफसर मौजूद रहे। संवाद