फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: संशोधित समाचार ... स्टेटिक टीम ने बरामद किया कार से बीस लाख का सोना

Mon, 01 Apr 2024 06:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। मेरठ मार्ग पर चेकिंग के दौरान लोक सभा चुनाव के मद्देनजर बनाई स्टेटिक टीम ने एक फॉरचूनर गाड़ी से लगभग बीस लाख का सोना बरामद किया है। रविवार शाम को थाना पुलिस व स्टेटिक टीम मीरापुर की मेरठ मार्ग पर गांव किथौड़ा के पास टूटी पुलिया पर चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान इस संयुक्त टीम ने एक फॉरचूनर गाड़ी को रोका तो इस दौरान गाड़ी से लगभग बीस लाख रुपये का सोना टीम को बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में जनपद बिजनौर के नगीना निवासी फहीम पुत्र खलील सोने के बारे मेंं कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। स्टेटिक टीम ने पुलिस की मौजूदगी में सोना जब्त कर लिया और स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया। इंस्पेक्टर मीरापुर दिनेश चंद्र ने बताया कि स्टेटिक टीम व पुलिस द्वारा जो चेकिंग के दौरान सोना पकड़ा गया है। उस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें