मुजफ्फरनगर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर राज्य कर्मचारियों ने टाउन हाल से झांसी की रानी, शिव चौक आदि रास्तों से जिला कचहरी प्रागंण तक मशाल जुलूस निकाला।
अध्यक्षता रविंद्र नागर व संचालन कुलदीप शर्मा ने किया। अध्यक्ष रविंद्र नागर ने साथी कर्मचारियों को अपनी मांगों से अवगत कराया। साथ ही सभी सभी से अपनी मांग को लेकर एकजुट रहने के लिए कहा। इस दौरान राहुल चौधरी, मंत्री कुलदीप शर्मा, कलक्ट्रेट अध्यक्ष नरेंद्र कुमार, रजनीश कुमार, संजीव बालियान, अवनीश राठी आदि कर्मचारी मौजूद रहे। उधर, कचहरी प्रागंण में सभा की गई, जिसमें बताया गया कि 21 जून को लखनऊ में रैली है। सभी से चलने का आह्वान किया गया।