फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने दोहराई मांगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन दिया
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की ओर विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। बाइक रैली निकालकर कलक्ट्रेट पहुंचे संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार लांबा ने कहा कि स्थानांतरण नीति 2023 का पैरा 12 कर्मचारी संघों के अस्तित्व को समाप्त करने की साजिश हैं। मांग की है कि पुरानी पेंशन बहाल की जाएं। प्रदेश सरकार की ओर से एक जनवरी 2020 से 31 जुलाई 2021 तक फ्रीज महंगाई भत्ते का एरियर भी अनुमन्य किया जाएगा। परिवार नियोजन, सीसीए सहित बंद किए गए अन्य समस्त भत्ते बहाल किए जाएं। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती खोलते हुए स्वीकृत पदों पर सीधी भर्ती की जाएं। केजीएमयू कर्मचारियों का 23 अगस्त 2016 को जारी शासनादेश के क्रम में संवर्गीय पुर्नगठन किया जाएं।
विज्ञापन


इस मौके पर केसी राय, मनोज कुमार त्यागी, सरिता, अखिलेश, रोहित चौधरी, अनिक कुमार, हारुण, सुनील कुमार, विकास, आशुतोष मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें